Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दुल्हैड़ा गांव के एक युवक की हत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

जनवाणी संवाददता |

मोदीपुरम: मेरठ के मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में कुछ युवकों ने अपने एक दोस्त को घर से बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर बाद ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी दोस्तों ने मृतक के मुंह पर ईंट से वार किया और हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया गया कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी दुल्हैड़ा गांव के ही हैं। परिवार के लोगों ने मृतक के शव को दुल्हैड़ा गांव निवासी कृष्ण पाल के खेत से बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार अजय देर रात तक घर नहीं आया तो आसपास के इलाके में काफी समय तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मृतक का शव गांव के ही एक किसान के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अजय 12वीं तक पढ़ाई कर चुका था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि अजय के पिता अशोक राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।

परिजनों ने बताया कि जिस जगह अजय का शव पड़ा मिला, वहां पर बीयर की खाली बोतल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि पहले दोस्तों ने अजय को शराब पिलाई फिर बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उधर, पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मृतक की पहचान अजय पुत्र अशोक के रूप में हुई है। मृतक को ईंट से पीट-पीटकर मारा गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दुल्हैड़ा गांव के ही बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img