Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या

  • युवक ने खुद भी गर्दन रेती, गंभीर, कविनगर थाना क्षेत्र का महिंद्रा एंक्लेव की घटना, सुसाइड नोट बरामद

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर ग्रॉसरी स्टोर संचालक ने पत्नी और बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद की भी गर्दन रेतकर मरने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने अपने भाई को किसी व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला करने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची तो डायरी में सुसाइड नोट मिला। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिंद्रा एंक्लेव में रहने वाले 42 वर्षीय अमरदीप उर्फ अप्पू हिमाचल के कांगड़ा में ग्रॉसरी स्टोर चलाते थे। उनके परिवार में 35 वर्षीय पत्नी सोनू शर्मा और 10 वर्षीय बेटा विनायक था। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अमरदीप ने हिमाचल के ऊना में नौकरी करने वाले अपने बड़े भाई नवदीप को फोन किया और बताया कि किसी ने उस पर बोतल से हमला कर दिया है। इसके बाद अमरदीप का फोन कट गया। कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुई तो नवदीप ने महिंद्रा एन्क्लेव में ही रहने वाली चाची संगीता को फोन किया।

संगीता मौके पर पहुंची तो मैन गेट अंदर से बंद था। हाथ डालकर कुंडी खोलने के बाद संगीता अंदर पहुंची तो अमरदीप, उसकी पत्नी और बेटा लहूलुहान हालत में पड़े थे। सोनू और उनके बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि अमरदीप की सांस चल रही थी। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, डीसीपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में अमरदीप पत्नी बच्चे के साथ रह रहा था,

14 17

वह अमरदीप के पिता के नाम पर था, लेकिन उसने भाई-बहनों को बताए बिना मकान पर लोन ले लिया। लोन जमा न होने पर बैंक वाले भाई-बहन के पास पहुंचे, तो उन्होंने मना कर दिया। बैंक से पिछले चार दिन से रिकवरी एजेंट आए रहे थे। एजेंट आज भी आए थे, लेकिन गेट न खुलने पर चले गए थे। बरामद सुसाइड नोट में अमरदीप ने लिखा है कि यह कदम मैं उठा रहा हूं मुझे माफ करना। उन्होंने बताया कि संभावित कर्ज से परेशान होकर अमरदीप ने घटना को अंजाम दिया है।

गन्ने के ट्रक ने बाइक सवार कुचल, मौत

दौराला: दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के पास गुरुवार शाम गन्ने से भरे एक ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अझौता निवासी 27 वर्षीय सुनील सैनी पुत्र फेरूसैनी अतुल पेस्टिसाइड कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार को वह बाइक पर सवार होकर सरधना क्षेत्र के पेस्टिसाइड दुकानदारों से मिलने के लिए गया था। लौट के दौरान मछरी गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में युवक बाइक से सड़क पर गिर गया। इस दौरान गन्ने से भरे ट्रक के पिछले पहिए सिर और छाती के ऊपर से गुजर गए। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी रविता, चार वर्षीय बेटी, छह वर्षीय बेटे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए शिनाख्त का प्रयास किया। इंस्पेक्टर दौराला उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होने पर परिजनों को जानकारी दी गई। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

लावड़: कस्बा लावड़ में मंगलवार देर शाम समसपुर रोड स्थित अजय उर्फ विक्की पुत्र मलखान सैनी की छत से गिरकर मौत हो गई थी, अजय का छोटा भाई अमित जब से ही डिप्रेशन में चल रहा था, लेकिन लोगों के बीच चर्चा ये भी चली की दोनों भाइयों के बीच शराब के नशे में मारपीट हुई थी। जिस कारण बड़े भाई की मौत हो गई थी। हालांकि मृतक के ताऊ व अन्य परिजनों और पड़ोसियों ने शराब के नशे में छत से गिरकर मौत होना पुलिस को बताया था।

अभी भाई की मौत को केवल तीन दिन ही हुए थे की छोटे भाई अमित उर्फ मोटा पुत्र मलखान सैनी ने भी फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने समसपुर रोड पर एक खेत में पेड़ से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की बड़े भाई की मौत होने के बाद से अमित घर नहीं पहुंचा था। बृहस्पतिवार को उसके परिजन व रिश्तेदार बड़े भाई की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गए हुए थे। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बे में दो दिन में एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से माहौल गमगीन हो गया।

परिवार एक का दुख झेल नहीं पाए थे जो कि दूसरा दुख मिल गया। इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया। मलखान सैनी के पांच बेटे व एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा अजय उर्फ विक्की था। जिसकी सोमवार को छत से गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी इंचौली योगेंद्र कुमार का कहना है कि अमित ने पेड़ से लटक कर सुसाइड किया है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img