Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

एनएचएआई ने डिवाइडर बनाया अब कौन चला रहा हथौड़ा ?

  • अच्छे खासे डिवाइडर का सत्यानाश, कुछ काम ही कराना था तो क्या कोई दूसरा तरीका नहीं था संभव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ-करनाल हाइवे हाल ही में बनाया गया हैं। कंकरखेड़ा बाइपास से लेकर कंकरखेड़ा ओवरब्रिज तक डिवाइडर लगाकर एनएचएआई ने तैयार किया हैं। अब इसे गुरुवार की रात में कुछ लोग तोड़ने में लगे हुए हैं। यहां पर होर्डिंग्स के लिए तो तोड़फोड़ नहीं की जा रही हैं। एक जगह नहीं, बल्कि कई जगह से डिवाइडर को तोड़ दिया हैं। पीडब्ल्यूडी तुड़वा रहा है तो एक जगह से तुड़वाता,

ये तो कई स्थानों से डिवाइडर तोड़ दिया गया हैं। कहा जा रहा है कि यहां पर होर्डिंग्स लगाने के लिए तोड़फोड़ की जा रही हैं। क्या इसे भी किराये पर होर्डिंग्स माफिया को बेच दिया गया हैं? ये बड़ा सवाल हैं। नगर निगम के अफसर भी इसको लेकर चुप्पी साधे हैं। इसकी जांच होगी तो वास्तविकता सामने आ जाएगी।

स्मार्ट सिटी का दावा और शहर की स्मार्टनेस छिनने वालों से अफसर पूरी तरह बेखबर…बात हो रही है। एनएच-58 के कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे मेरठ-करनाल हाइवे की। यहां मंदिर के समीप बने डिवाइडर को रात के अंधेरे में ड्रिल मशीन से तोड़ा जा रहा है। शहर में यातायात जाम की समस्या सबसे बड़ी मुसीबत है, साथ ही यह भी कि जिन इलाकों में डिवाइडर नहीं है, वहां यह मुसीबत कुछ ज्यादा है, लेकिन जहां डिवाइडर बना दिए गए हैं,

वहां डिवाइडर को तोड़ दिया जाना भले ही वो कुछ भी कारण क्यों न हो, लेकिन यातायात जाम को न्योता देना नहीं तो फिर और क्या है? कुछ ऐसा ही कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार की देर रात को जब आसपास की तमाम दुकानें बंद हो गयी थीं, उस वक्त किया जा रहा था। छोटा हाथी वाहन में कुछ लोग जो देखने में संभवत: किसी ठेकेदार की लेबर नजर आते थे वो ड्रिल मशीन से जो जनरेटर से चलायी जा रही थी, डिवाइडर तो तोड़ने में लगे थे।

13 20

मंदिर के कौने वाला बड़ा हिस्सा उन्होंने तोड़ भी दिया था। इस प्रयास में सड़क भी में भी साइड वाले स्थान पर बड़ा गड्ढा कर दिया था। जब इन लोगों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वो मुरादाबाद से बुलाए गए हैं। पीडब्लूडी के ठेकेदार ने उन्हें यह डिवाइडर तोड़ने के लिए बुलाया है। यहां पर एक बड़ा स्ट्रक्चर लगाए जाने की भी बात उन्होंने कही। जब उनसे पूछा कि क्या कोई दूसरा तरीका नहीं यहां स्ट्रक्चर लगाने का तो उन्होंने बताया कि उनका काम तोड़ने का है, स्ट्रक्चर कैसे लगेगा यह बताएगा ठेकेदार?

भाकियू कार्यकर्ताओं ने फ्री कराया टोल

मेरठ: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली महापंचायत में शामिल होने भाकियू कार्यकर्ता और जनपद मेरठ के किसानों ने टोल प्लाजा को काफी देर तक फ्री कराए रखा। भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों, महिंद्रा पिकअप, छोटे हाथी में सवार होकर काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं और किसानों के इंतजार के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर बीचों बीच पल्ल बिछा लिया।

किसानों को लेकर गौरव टिकैत भी उन्हीं के साथ बैठ गए। इस दौरान किसानों ने हुक्का सुलगा लिया और हाइवे पर ही वाहन खड़े कर दिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की दिल्ली जाने वाली सभी टोल लाइनों पर से बूम हटा दिए, और टोल फ्री कराया। जिससे हालत बेकाबू हो गए। उसके बाद चौधरी गौरव टिकैत के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी ने सभी को समझा-बुझा कर अपने साथ लेकर दिल्ली रामलीला ग्राउंड के लिए रवाना हो गए।

11 20

इस दौरान चौधरी गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी, नरेश मवाना, डॉ. हर्ष चाहल, मदनपाल, अनूप, देशपाल, सुनील, अंकुर आखी, मनोज, सत्येंद्र, देवेंद्र, विनोद, अंकित, बबलू सिसौला, सन्नी प्रधान, बिट्टू, विनेश, सत्यपाल, परमोद, नीरज, बंटू, विनय, विपुल, मोहित, कपिल, इकराम आदि मौजूद रहे।

वहीं, दूसरी ओर राजकुमार करनावल पश्चिमी उप्र संगठन मंत्री, प्रशांत सकौती, महकार सिंह दौराला, डॉ. विकास, अब्दुल गांधी, मास्टर जगशोरण आदि के साथ किसानों के जत्थे ने मेरठ कैंट स्टेशन से ट्रेन के कोच पर कब्जा जमाया। ये सभी किसान जालंधर एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली पहुंचकर महापंचायत में शामिल हुए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img