जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: गांव खाता में दो दिन पूर्व हुई मदन की हत्या के खुलासे में अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। बताया यहाँ तक जा रहा है कि पुलिस मृतक के साथियों का पता तक नहीं लगा पाई है। पुलिस का सूचना तंत्र भी इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खाता में हुए ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस घटना के दो दिन बाद भी खाली हाथ है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस में पुलिस सर्विलांस का सहारा भी लिया फिर भी खबर लिखे जाने तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।
बता दें कि गांव खाता में अज्ञात हमलावरों ने गत 2 दिन पूर्व दिवस दलित श्रमिक मदन पुत्र राम सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वह मजदूरी करके गांव लौटने के बाद गायब हो गया था। बुधवार को प्रातः तालाब के समीप उसका लहूलुहान शव बरामद हुआ था।
मौके पर घंटो तक हुई हंगामे बाजी को शांत कराने के लिए पुलिस द्वारा शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन स्थानीय पुलिस का सूचना तंत्र कमजोर होने के चलते हत्या की यह घटना अनसुलझी पहेली बनी हुई है। घटना के अगले दिन भी पुलिस कातिलों की गिरफ्तारी करना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है।
पुलिस खाली हाथ है। घटना को खोलने के लिए पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया लेकिन घटना के खुलासे के लिए पुलिस को कोई लाइन नहीं मिल पा रही है।
थाना प्रभारी शिव वीर भदोरिया ने इस मर्डर केस में फिलहाल कोई प्रगति होने से इनकार किया है।
क्षेत्राधिकारी मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।फलावदा पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगी हुई है।

