जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शिवांगी संगीत महाविद्यालय में बुधवार को शास्त्रीय संगीत की मासिक बैठक नवांकुर का ऑनलाइन आयोजन फेस बुक पेज पर लाइव किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निर्देशिका ऋचा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
उसके बाद प्रख्यात कथक रूचि बलूनी ने सभी का अभिनंदन किया। नन्हे कलाकारों ने कथक के माध्यम से कान्हा कि गोपियों संग होने वाली अटकेलियो को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया। बाल कलाकारों ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। युगल कलाकारों ने राग केदार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजा बलूनी, फारुख, फराज, दीपा, आरोही आदि मौजूद रहे।

