Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

नाबालिग लड़की के साथ मंदिर पहुंचा मुस्लिम लड़का, लोगों ने जमकर की पिटाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक के एक मंदिर में हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पहुंचे मुस्लिम युवकों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

21 12

घटना मंगलुरु जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर कुक्के सुब्रमण्य में हुई। सुब्रमण्य पुलिस के अनुसार सुल्लिया के पास कल्लुगुंडी का रहने वाला युवक अफीद (20) गुरुवार को नाबालिग लड़की को लेकर कुक्के सुब्रमण्य मंदिर आया था।

कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की

लड़का व लड़की कुमारधारा नदी के पास जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें देखा और पूछताछ की। जब उन्हें पता चला कि लड़का और लड़की दूसरे समुदायों से हैं, तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार

18 10

हमले में घायल अफीद को सुलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुब्रमण्य पुलिस ने मामले में 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, सोशल मीडिया में अफीद की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अंडर गारमेंट में जमीन पर गिरा हुआ नजर आ रहा है।

पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया केस

23 11

पिटाई की घटना के कुछ घंटे बाद, प्री-यूनिवर्सिटी डिग्री के दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता ने सुब्रमण्य पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि जब वह केएसआरटीसी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तब अफीद ने उससे छेड़छाड़ की।

पिता का आरोप है कि वह काफी देर तक उसका पीछा करता रहा और उसका मोबाइल नंबर मांगता रहा। जब उसने देने से इनकार कर दिया तो उसने उसे नदी किनारे ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

पुलिस ने अफीद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया

19 10

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अफीद के खिलाफ भादंवि की धारा 506 आपराधिक धमकी और 354 बी यौन उत्पीड़न और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 यौन हमला के तहत केस दर्ज कर लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img