जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: आपसी विवाद में घर पर अकेली युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट की जिसके बाद परिजनों सहित थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई जिसपर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी नगीना भेज दिया है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी गुरमीत कौर पुत्री अमर सिंह शुक्रवार को घर में अकेली थी उसके पिता एवं भाई मुकदमे की तारीख के सिलसिले में बाहर गए हुए थे तभी गुरमीत के परिवार के तहेरे चचेरे मलकीत सिंह व कृष्ण सिंह पुत्र हरबंस सिंह जिनका पारिवारिक आपसी विवाद काफी समय से चला आ रहा है।
घर में अकेली देखकर गुरमीत कौर के साथ घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी गुरमीत की चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल गुरमीत को आरोपियों से बचाया परिजनों सहित थाने पहुंची। घायल गुरमीत कौर ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई जिस पर पुलिस ने पीड़ित गुरमीत कौर को मेडिकल के लिए सीएचसी नगीना भेज दिया।

