- डाॅग स्कवायर्ड की मदद से की गयी संदिग्धों की जांच
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर चेकिंग की गयी तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से भी पूछताछ की गयी।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के निर्देशन में समस्त थाना व चैकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना व चैकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-2 क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी। साथ ही अन्तर्जनपदीय बॉर्डर व हाइवे पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा डॉग स्कवॉड टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान टीम द्वारा कचहरी परिसर में खडे वाहनों तथा कचहरी परिसर की सघन तलाशी ली गयी तथा परिसर मे मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गयी कि कोई भी सन्दिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

