जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि के अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत ने कस्बे से पात्रों को ढूंढ ढूंढकर दस हज़ार रुपए लोन के आवेदन कराए हैं। अब तक 375 रेहड़ी पटरी पथ विक्रेताओं के आवेदन बैंको को भेज किये गये।
स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अब्दुस समद ने बताया कि इस निधि के अन्तर्गत लॉकडाउन के दौरान कारोबार से परेशान हुए गरीब मजदूर लोगों को अपनी जीविका चलाने में मदद मिलेगी।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे के सभी वार्डों से पात्र लोगों को चयनित करा कर उनके आवेदन लिए गए। कस्बे से करीब 450 लोगों ने आवेदन की जिनमें 392 आवेदक पात्र पाए गए। कुछ आवेदकों ने खुद ही ब्याज के चक्कर से बचने के लिए योजना का लाभ लेने से इनकार कर दिया। चेयरमैन अब्दुस समद व सपा नेता सैय्यद रिहानुददीन द्वारा पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गए। इस मौके पर दयाचन्द सभासद, अकरम सभासद, जहीरूदीन सभासद, जमील उस्मानी पूर्व सभासद, मतलूब, शाहनवाज, शमीम, आस मोहम्मद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

