Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नंदनी रस्तोगी ने प्रथम व अदिति को मिला दूसरा स्थान

वर्धमान कॉलेज में तंबाकू निषेध जागरूकता पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: वर्धमान कॉलेज में तंबाकू एवं पालिथीन कमेटी व नवचेतना संस्थान के तत्वावधान में तंबाकू निषेध जागरूकता पर एक स्लोगन प्रतियोगिता और व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.पीके गुप्ता नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, प्राचार्य प्रो सीएम जैन, नवचेतना संस्थान की ओर से अध्यापक एवं समाजसेवी डा. राजीव विश्नोई ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

तंबाकू निषेध जागरूकता स्लोगन प्रतियोगिता में सोमवार को मुख्य अतिथि डा.पीके गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे मे विस्तार से बताया और कहा कि हमें न तो स्वंय तंबाकू का सेवन करना है और न आस पास किसी को तंबाकू सेवन नही करने देना है।

46 7

डा.समीर ने तंबाकू से होने वाले बीमारियों को विस्तार से बताया। डा. अजित ने कहा कि तंबाकू जैसी बुराईयों को छोडने के लिए ढृढ़ इच्छा शक्ति अनिवार्य है और परिवार की सपोर्ट भी आवश्यक है। डा.एसके अग्रवाल ने कहा कि हमारा महाविद्यालय तंबाकू और पालिथीन फ्री कैंपस है। तत्पश्चात एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 45 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अतिथियों ने स्लोगन देखकर छात्र छात्राओं की प्रंशसा की।

45 6

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी रस्तौगी बीकाम द्वितीय, द्वितीय स्थान पर अदिति वर्मा, बीकाम द्वितिय तपस्या रानी वर्मा संयुक्त रूप से रही। तृतीय स्थान पर शालू चौधरी बीकाम द्वितीय व सांत्वना पुरस्कार सोनाली गोयल बीएड व वैशाली गोयल बीएससी द्वितीय को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को सफल संचालन डा.निदा खान ने किया। कार्यक्रम में प्रीति खन्ना, डा.समीर भटनागर, डा.एसके अग्रवाल, डा.शशि प्रभ, डा.पदमश्री, डा.रेशू शर्मा, डा.सुनील पंवार, डा.विशाल शर्मा, डा.पंकज भटनागर, डा.अंजू बंसल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img