Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पुलिस गिरफ्त में आया ‘नंदू गैंग’ का नंदू उर्फ आर्यन

  • छात्र को पीटते हुए सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल
  • पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था मामला

जनवाणी संवाददाता।

मुजफ्फरनगर: फिल्में देखकर उनके किरदार की तरह दबंगता दिखाना तथा दादागिरी का गैंग बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक व उसके साथियों की इस दबंगता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद दर्ज हुई शिकायत पर पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ बेल्टों, लात व घूसों से मारपीट कर रहे थे। बताया जा रहा था कि मारपीट करने वाले युवक नंदू गैंग के सदस्य हैं, जिनका कार्य दादागिरी करना है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आग गई थी आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान मारपीट का शिकार बने युवक ने पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ नंदू गैंग के नंदू उर्फ आर्यन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में तुरन्त ऐक्शन लेते हुए नंदू उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img