Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

धोखाधड़ी: इंस्पेक्टर नरगिस और उसका पति गिरफ्तार

  • धोखाधड़ी के मामले में दोनों चल रहे थे फरार पुलिस ने लखनऊ में पकड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महिला थाने की पूर्व प्रभारी नरगिस खान और उसके पति सूरज यादव को धोखाधड़ी के एक मामले में लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे। नरगिस खान वर्तमान में बरेली में तैनात थी। उनके पति ने पुलिस की दबिश के दौरान छत से कूदकर फरार होने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाया। पति और पत्नी के खिलाफ गाजियाबाद के कवि नगर थाने में करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

गाजियाबाद के राजनगर की रहने वाली उमा रोशन लाल ने इंस्पेक्टर नरगिस खान, उनके पति सुरेश यादव, भाई खालिद रऊफ के खिलाफ पेट्रोल पंप के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में गाजियाबाद के कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर का मामला होने के चलते फरवरी में दर्ज हुए मामले में पुलिस पहले लीपापोती की कोशिश करती रही। छह माह बीतने पर भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उमा देवी एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल से मिलीं और बताया कि कविनगर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही।

इस पर उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को आड़े हाथों लिया और सभी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। पिछले दिनों पुलिस ने नरगिस खान के भाई खालिद रऊफ को गाजियाबाद के फेमिली कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नरगिस उस वक्त वहीं थी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से नरगिस अपने पति सुरेश यादव के साथ फरार हो गई। उमा रोशन लाल ने इस मामले में एसएसपी गाजियाबाद पवन कुमार से बात की और जांच अधिकारी बदलने की मांग की ताकि कार्रवाई हो सके। उन्होंने मौजूदा सीओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

एसएसपी ने तत्कात जांच अधिकारी बदलते हुए आईपीएस पटेल को सौंप दी। क्षेत्राधिकारी पटेल को सोमवार रात में पता चला कि इंस्पेक्टर नरगिस खान और उनका पति सुरेश यादव लखनऊ के अलीगंज स्थित यश अपार्टमेंट के सेक्टर सी स्थित अपने फ्लैट पर मौजूद हैं, तो उन्होंने अलीगंज थाने की पुलिस को दबिश के लिए भेजा। दोनों वहीं मिल गए। सुरेश ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की पर सफल न हो पाया।

सुरेश ने पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की पर सफल न हो सका। पुलिस दोनों को लेकर गाजियाबाद के कवि नगर थाने पहुंच गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जिस वक्त नर्गिस खान मेरठ में महिला थाना प्रभारी थी उस वक्त विवादों में रही। नंदिनी बार उनके पति सूरज यादव चला रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img