Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एनएएस टीम का दबदबा

  • प्रथम मैच एमएमएच कालेज गाजियाबाद और एनआरइसी कालेज खुर्जा के बीच खेला गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएएस कॉलेज में दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव अमित शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विश्वविद्यालय से संबंधित कालेजों के महिला खिलाड़ी प्रतिभाग लिया है। प्रथम मैच एमएमएच कालेज गाजियाबाद एवं एनआरइसी कालेज खुर्जा के बीच खेला गया। एमएमएम की टीम ने 50 अंकों एवं एनआरइसी की टीम ने छह अंक हासिल कर पाई। जिसमें एमएमएच 50 अंकों से विजयी हुई।

13 16

दूसरा मैच एनएएस कालेज एवं कनोहर लाल कालेज के बीच खेला गया। जिसमें एनएएस की टीम ने 69 अंक एवं कनोहर लाल कालेज की टीम ने 10 अंक हासिल किये। जिस में एनएएस की टीम को 40 अंकों से विजयी घोषित किया गया। तीसरा मैच मेरठ कालेज व डीएन कालेज के बीच खेला गया। जिसमें 26 अंकों से मेरठ कालेज मेरठ विजयी रहीं। अगले मैच में एनसीपी नोएडा विजयी रही। इस के बाद लीग मैच में प्रथम एनएएस व मेरठ कालेज के बीच खेला गया। जिसमें एनएएस की टीम14 अंको से विजयी रहीं।

अगला मैच एनसीपीइ नोएडा एवं एमएमएच कालेज गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिस में एनसीपीइ की टीम ने 30 अंकों से विजयी रही। इस के बाद एनएएस व एमएमएच के बीच खेला गया। जिस में 27 अकों से एनएएस की टीम विजयी रही। इस दौरान प्राचार्य प्रो मनोज अग्रवाल, उपप्राचार्य डा. सुनील कुमार, प्रो. मीनाक्षी गौड़, डा. संजय कुमार, डा. शिया भारद्वाज, डा. मनोपण कुमार, प्रदीप डा. रविंद्र कुमार, डा. प्रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img