Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय गंगा दिवस पर गंगा सफाई एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: गंगा समिति, हरिद्वार द्वारा आज डामकोठी स्थित शिवघाट पर राष्ट्रीय गंगा दिवस के अवसर पर गंगा सफाई एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, जिसकी थीम-गंगा, गंगा की स्वच्छता, गंगा का उद्गम थी में पन्नालाल भल्ला इण्टर काॅलेज, डीपीएस, आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज, म्यूनिसिपिलिटी इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर, नीलखुदाना वन विभाग के बच्चे, स्वयं सेवी संस्था वीइंग भगीरथ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक ओर चित्रकला प्रतियोगिता चल रही थी तो दूसरी ओर गंगा की सफाई का वृहद् कार्यक्रम चल रहा था। गंगा की सफाई में स्वयं सेवी संस्थाओं एवं लोगों ने श्रद्धापूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया और मां गंगा को स्वच्छ करने में सभी ने अपना योगदान दिया।

गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने वहां उपस्थित जन समुदाय का अभिनन्दन किया और कहा कि आपने गंगा की सफाई के लिये जो योगदान किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने मां गंगा की चर्चा करते हुये कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी होने के साथ ही करोड़ों लोगों के रोजगार से भी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारे जन्म से लेकर मोक्ष तक हमारे हर सांस से जुड़ी हुई है।

47 3

जय भारत सिंह, मुख्य नगर अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई का अभियान स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी किया जा रहा है। सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो उत्साहवर्द्धक व प्रेरणादायी है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपना पुराना कपड़ा व अन्य सामग्री गंगा में न डालें। अपनी पुरानी सामग्री को नगर निगम के चिह्नित स्थानों पर ही डालें ताकि नगर निगम द्वारा उनकी रिसाइकिलिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छ रहेगी तभी हमारे आसपास का वातारण भी स्वच्छ व सुन्दर रहेगा।

46 3

चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डीपीएस की साक्षी साहू ने द्वितीय पुरस्कार आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज की ममता कुमारी एवं पन्नालाल भल्ला इण्टर काॅलेज की एकता ने संयुक्त रूप से तथा तृतीय पुरस्कार तनवी कुमारी ने जीता। इसके अलावा पन्ना लाल भल्ला इण्टर काॅलेज, वीइंग भगीरथ स्वयं सेवी संस्था, आनन्दमय सेवा सदन इण्टर काॅलेज, वन विभाग के बच्चों को, म्युनिसिपलिटी इण्टर काॅलेज, ज्वालापुर तथा वीइंग भगीरथ संस्था से जुड़ी सिद्धि एवं ऋचा को सांत्वना पुरस्कार दिये गये।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूली बच्चों को सार्टीफिकेट भी दिया जायेगा। वहां उपस्थित समुदाय ने स्कूली बच्चों को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया। पुरस्कार वितरण गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, नीरज कुमार, डीएफओ, मुख्य नगर अधिकारी, जय भारत सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिखर पालिवाल, वीइंग भागीरथ स्वयं सेवी संस्था ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img