Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

मेरठ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

  • स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता कल से
  • एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर देश की 13 टीमें आपस में भिड़ेंगी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 13 टीमें शामिल हो रही है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता को एक लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में करीब 200 महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सभी खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर डाइट तक का खर्च खेल निदेशालय उठाएगा।

एक मार्च से आरंभ होने वाली भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डलायुक्त सेल्वा कुमारी जे करेंगी। प्रतियोगिता में सोनीपत की प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी, नार्दन रेलवे बड़ौदा हाऊस नई दिल्ली, पं. बंगाल की भवानी एकेडमी, एसएसबी लखनऊ, स्टील प्लांट भिलाई (मप्र), सेन्ट्रल सिविल सर्विसेज लोकनायक नई दिल्ली, आजाद सिंह मलिक हिसार, साई सेंटर लखनऊ, छात्रावास लखनऊ, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, एचएफबी सोनीपत, साई सेंटर भोपाल(मप्र) व हॉकी मध्यप्रदेश की टीमें भाग ले रहीं हैं।

27 19

ये रहेंगे आफिशियल-निर्णायक

प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सभी आफिशियल व निर्णायक स्टाफ के रूप में फाहिम मोहम्मद खान मप्र टेक्नीकल डेलिकेट, पंकज त्यागी नई दिल्ली एम्पायर मैनेजर, साधमा शाहिद उप्र टेक्निकल आफिशियल, सुकन्या रावत दिल्ली टेक्निकल आफिशियल, हरेन्द्र कौर पंजाब टेक्निकल आफिशियल, सन्ध्रा कर्नाटक टेक्निकल आफिशियल, दीपा दिल्ली निर्णायक, दुर्गा देवी दिल्ली निर्णायक, सोनाली सिंह उप्र निर्णायक, शिवानी शर्मा हरियाणा निर्णायक, करनदीप सिंह पंजाब निर्णायक व गुरजीत सिंह पंजाब निर्णायक की भूमिका निभाएंगें।

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के भी आने की उम्मीद

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्टोट्रफ हॉकी मैदान बनने के बाद बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन के रास्ते खुल गए हैं। एक मार्च से आरंभ होने वाली राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। सभी खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। साथ ही खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रूपये डाइट व उनके आनें-जानें का बस व रेल का किराया खेल निदेशायल द्वारा वहन किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img