Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सिविल जज/सचिव अभय सिंह ने अवगत कराया कि वादकारीगण को सस्ता सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई, 2023 को हरिद्वार, रूड़की एवं लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जायेगा।

लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए सचिव/सिविल जज (एसडी) अभय सिंह ने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एन.आई.एक्ट वाद, बैंक धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान सम्बन्धी वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित सर्विस मामले, राजस्व एवं अन्य प्रकृति के सिविल वाद जिनमें सुलह समझौता वार्ता द्वारा वाद का निस्तारण संभव हो, निस्तारण हेतु रखा जायेगा।

अतः जो कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है, वह सम्बन्धित न्यायालय में जहाँ पर उसका वाद लम्बित है, प्रार्थना पत्र प्रसतुत कर अपने वाद को निस्तारण हेतु लोक अदालत में नियत करवा सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सचिव अभय सिंह ने अपील की है कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठायें और अपने वादों को आपसी सुलह समझौता वार्ता द्वारा अंतिम रूप से निस्पादित करायें क्योंकि लोक अदालत में निपटाये गये वाद की आगे किसी न्यायालय में अपील दायर नहीं की जा सकती क्योंकि लोक अदालत में वाद को अंतिम रूप से निर्णित किया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img