Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जनपद में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद में आगामी 13 अगस्त को किया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पीठासीन अधिकारी तथा विभागाध्यक्ष को अपने-अपने न्यायालयों, विभागों से संबंधित अधिकाधिक उपयुक्त वादों का चिह्निकरण कर वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आगामी 13 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित को अपने-अपने न्यायालयों, विभागों में लम्बित वादों यथा-विरासत संबंधी, नामांतरण आदि के वाद पर त्वरित कार्यवाही कर अधिक से अधिक वादों को नियत करते हुए समन, नोटिस भेजकर तामिला कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, नियत समस्त वादों का निस्तारण करते हुए निस्तारण के उपरांत समस्त निस्तारण वादों की प्रति के अनुसार विवरण पत्र इस कार्यालय की ई-मेल आईडी पर आगामी 13 अगस्त को अपराह्न 12 बजे तक प्रत्येक दशा में भिजवाना सुनिश्चित करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img