Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ यज्ञ का समापन

  • ऋषि दयानंद की विचारधारा से होगा राष्ट्र उन्नत: सत्यवेश

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: रंछाड गांव में चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।

वैदिक विद्वान स्वामी सत्यवेश ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि आज समाज में पश्चिम की संस्कृति के कुप्रभाव से तमाम विकृतियां व बुराइयां पनप गयी है। जिससे राष्ट्र की उन्नति अवरुद्ध हो रही है।

ऐसी विषम परिस्थितियों में महर्षि दयानंद की विचारधारा को आत्मसात करने तथा संसार के सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ को नियमित रूप से करने की आवश्यकता है। वेदों के विद्वान डॉ. भोपाल सिंह आर्य, विदुषी आर्या आयुषी राणा, भारती, सविता आर्या, भजनोपदेशक महाशय सोमपाल, योगेंद्र आर्य, आभा आर्या आदि ने भी वेदोपदेश दिया। परविंदर सपत्नीक यज्ञमान रहे। स्वस्ति आर्या ने सस्वर वेदपाठ किया।

संयोजक विरेंद्र तब्बू, सतबीर हरिया, सुरेंद्र सिंह, राजकरण, एसआई ओमवीर सिंह, कृष्णपाल शर्मा, जयसिंह, महावीर सिंह, रामबीर, बेदीराम, गजे सिंह, महक सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img