Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

नौचंदी मेला: भ्रष्टाचार के निर्माण पर लगी रोक

  • निगम के अधिकारी बोले-ठेकेदार को जारी कर दिया नोटिस, दी चेतावनी
  • ठेकेदार बोला-मेरी नहीं र्इंट-भट्ठा मालिक की गलती उसने भेजी घटिया र्इंट
  • निगम के अधिकारी बोले-वहां से हटवा दी घटिया सामग्री, नई र्इंट मंगवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेला नौचंदी अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका। अभी रंगाई-पुताई एवं मरम्मत और निर्माण कार्य ही चल रहा है। अभी से भ्रष्टाचार के आरोप मेला समिति व ठेकेदार पर लगने लगे हैं। घटिया निर्माण सामग्री एवं मानक के अनुसार रंगाई-पुताई का कार्य नहीं होने के चलते निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदार के बीच बेहतर तालमेल व मजबूत गठजोड़ दिखाई दे रहा है।

भ्रष्टाचार के इस मजबत गठजोड़ के चलते ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाये जाने के मामले में कोई बड़ी कार्रवाई करने की जगह मात्र नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली गई। ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की र्इंटे निर्माण में लगाकर उन पर आनन फानन में भ्रष्टाचार का प्लास्टर तक करा दिया गया। वहीं, घटिया स्तर की र्इंटों को लेकर र्इंट-भट्ठा मालिक के सिर पर ठीकरा फोड़ा कि उसकी गलती से घटिया स्तर की र्इंट नौचंदी मेला परिसर में पहुंच गई थी।

10 17

नौचंदी मेले का उद्घाटन भले ही विधिवत रूप से तीन सप्ताह पूर्व हो गया हो, लेकिन अभी धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। अभी मेले में निर्माण एवं रंगाई-पुताई मरम्मत आदि का कार्य चल रहा है। मेले के संबंध में कुछ दिन पूर्व नगर निगम के सभागार में मेला समिति की मीटिंग आयोजित की गई थी। जिसमें पूर्व में मेले में निर्माण एवं झूला संचालकों द्वारा नियम से हटकर ज्यादा रेट में टिकट बेचने एवं जो जमीन दुकानदारों को आवंटित की जाती है। उसमें निगम व ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत बैठक में रखी गई।

जिस पर निगम के आला अधिकारियों ने इस बार ऐसा नहीं होने देने का आश्वासन मेला समिति को दिया था। वहीं, अभी मेला शुरू होने से पहले जो निर्माण एवं रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। उसमें निगम के अधिकारी के उन अधिकारियों के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उन्होने मेला समिति के सदस्यों से इस बार किसी भी तरह से भ्रष्टाचार नहीं होने देने का दावा किया था। निर्माण एवं रंगाई-पुताई के कार्य में ही भ्रष्टाचार का मजबूत गठजोड़ देखने को सामने आ रहा है।

70 लाख का बजट हुआ पास

नौचंदी मेले में इस बार मरम्मत एवं रंगाई-पुताई के लिये एवं सड़क आदि निर्माण के लिये करीब 70 लाख रुपये से अधिक का अच्छा खासा बजट पास किया है, लेकिन रंगाई पुताई के दौरान केवल दीवारों आदि की पुताई का कार्य किया जा रहा है। उसमें पेंचवर्क या मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं जो निर्माण चल रहा है। उसमें घटिया स्तर की र्इंटे लगाई जा रही है।

11 17

लोगों की शिकायत पर ‘जनवाणी’ ने रविवार को निर्माण कैमरे में कैद किया तो वहां पर हड़कंप मच गया। निगम के मुख्य निर्माण अधिकारी के द्वारा टीम भेजकर निर्माण शुरू करवाने की बात अपने वर्जन में कही। साथ ही ठेकेदार को नई र्इंटे मानक के अनुसार मंगवाकर निर्माण करने के लिये कहा था, लेकिन निगम के अधिकारियों के द्वारा कुछ नई र्इंटे सोमवार को जरूर मंगवाई गई,

लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई और जो घटिया स्तर की र्इंटे वहां पर पड़ी थी। उनमें से कुछ को सील करते हुये काफी र्इंटे ठेकेदार के द्वारा दीवारों में लगवा दी गई। घटिया स्तर की र्इंटे दीवार में लगी हैं। उसका पता न चल सके उसके लिये इधर चिनाई उधर हाथोंहाथ प्लास्टर करवा दिया गया।

मैंने रविवार को टीम भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। सोमवार को मैं स्वयं स्थलीय निरीक्षण को गया था। कुछ घटिया स्तर की र्इंट वहां पड़ी दिखाई दी, जिन्हें हटवा दिया गया था। एक र्इंटों का ढेर लग रहा था। उसे सील करा दिया गया। ठेकेदार को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की निर्माण सामग्री लगाई तो उसके खिलाफ ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी। -टीएन वर्मा, मुख्य निर्माण अधिकारी नगर निगम, मेरठ

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img