- कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया मेले का शुभांरभ
- चंडी मंदिर पर हुआ हवन, मजार पर चढ़ाई चादर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नौचंदी मेला इस बार ऐतिहासिक होगा और हर बार की तरह एकता और अखंडता का प्रतीक होगा। यह बातें कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने मेले के उद्घाटन के मौके पर नौचंदी मैदान शहीद द्वार स्थित कार्यक्रम स्थल पर कहीं। यहां कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार ने मेले का शुभारंभ फीता कारटकर व गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया।

बता दें कि इस बार दो सालों के बाद नौचंदी मेले का आयोजन होने जा रहा है। पिछले दो सालों से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। यह मेला मेरठ की पहचान है। इस बार मेले का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जिसे लेकर जिला पंचायत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले का उद्घाटन रविवार शाम को नौचंदी मैदान स्थित शहीद द्वारा पर हुआ। यहां सर्व प्रथम कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया।
यहां फीता काटने के बाद गुब्बारे व कबूतरों को उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद अधिकारियों यहां नौचंदी मैदान स्थित सभी महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मां चंडी देवी के मंदिर में कमिश्नर व आईजी ने हवन पूजन में भाग लिया और इसके उपरांत बालेमियां की मजार पर चारपौशी की। यहां कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार भी मेला हर बार की तरह ऐतिहासिक होगा और एकता और अखंड़ता की पहचान होगा।

बुलंदशहर में नुमाइश चल रही है। इसके बाद यहां व्यापारियों का आना शुरू हो जायेगा। यहां व्यापारियों को राहत देने और हैंडमेड चीजों को बढ़ावा दिया जायेगा। इस मौके पर एसबीआर ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। यहां अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एसके गुप्ता, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सरबजीत कपूर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

