Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

नवाब ने फिर घेरा समीर वानखेड़े को

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक और धमाका किया है। उन्होंने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों को और पुख्ता करने के लिए ट्विटर पर वानखेड़े के निकाह की फोटो साझा की है।

नवाब मलिक का दावा है कि यह फोटो एनसीबी अधिकारी नवाब मलिक के निकाह की है। दरअसल, कुछ दिन पहले मलिक ने समीर वानखेड़े पर मुस्लिम होने के आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े मुस्लिम पैदा हुए थे,

उनका पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े हैं, लेकिन उन्होंने अपने धर्म को छुपाकर आरक्षण का लाभ लेते हुए गलत तरीके से नौकरी हासिल की।

बेटी भी कूदी जंग में 

नवाब मलिक के बाद उनकी बेटी निलोफर मलिक खान भी इस जंग में कूद चुकी हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने समीर वानखेड़े के निकाह का कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट साझा किया था।

उनका दावा था कि यह दोनों दस्तावेज समीर वानखेड़े से जुड़े हैं। यह खुलासा उन्होंने वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर के द्वारा नवाब मलिक पर किए गए हमले के बाद किया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है मामला 

नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि मामला लंबित है। इस मामले में दो से तीन बार सुनवाई हो भी चुकी है। दरअसल, नवाब मलिक के द्वारा समीर वानखेड़े पर लगाए गए आरोपों के बाद वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में उन्होंने पहले प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा था कि जब मैं पैदाइशी हिंदू हूं और दलित परिवार में पैदा हुआ हूं, तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img