Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ड्रग्स मामले में एनसीबी की छापेमारी, टीवी अभिनेत्री समेत पांच गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी की तरफ से एक और ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में एनसीबी की टीम द्वारा एक टीवी अभिनेत्री समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी ने इस मामले में बॉलीवुड जगत की कई शीर्ष अभिनेत्रियों से पूछताछ की है।

एनसीबी की टीम ने सिविल ड्रेस में मुंबई के वर्सोवा के दो इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने टीवी अभिनेत्री को रंगेहाथ ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई अभिनेत्री को रविवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।

गौरतलब है कि एनसीबी ने ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी की टीम ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img