Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

लोगों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना जरुरी

  • केंद्रीय विद्यालय रूड़की में ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ मनाया गया।

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय रूड़की में ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ का आयोजन
प्रत्येक वर्ष आज ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज को जागरूक करने के उद्येश्य से केंद्रीय विद्यालय रूड़की में इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसके कार्यक्रम के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ‘वी के त्यागी’ ने कहा, ‘इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है और मानव शरीर के लिए पोषण से भरपूर भोजन के महत्‍व की जानकारी देनी है।

दरअसल, हर साल फास्‍ट फूड्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग, विशेषकर बच्चे कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि लोग अपनी बेहतर सेहत के लिए अपने खानपान और उनका चुनाव सही जानकारी के साथ कर सकें। यही नहीं, यह सुनिश्चित किया जाना भी है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले । इसके साथ ही खानपान से होने वाले खतरों को रोकना, मिलावटी चीज़ों का पता लगाना और इनके बारे में लोगों को बताकर उन्हें जागरूक बनाना ही इस दिन को मनाने का खास उद्धेश्य है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिनके परिणाम निम्नांकित रहे |

-निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृषा ( 7 स )ने प्रथम, लाय्बा (7 स ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिदा अहमद ( 7 ब ) ने प्रथम, अभिनव कुमार (8अ ) ने द्वितीय तथा आदर्श कुमार (7 ब ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
-भाषण वीडिओ प्रतियोगिता में आयुष प्रसाद ( 7 ब ) ने प्रथम, तथा श्रेया उपाध्याय (7 ब ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
-नारा लेखन प्रतियोगिता में स्मृति सौम्या बाग (8 ब ) ने प्रथम स्थान, कनिष्का (7 स ) ने द्वितीय स्थान तथा तृषा (7 स ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
-चित्रकला प्रतियोगिता में स्मृति आर्लोव (7 अ ) तथा किंजल शर्मा (6 अ )ने प्रथम स्थान, हिमांशु (7 अ ) ने द्वितीय स्थान तथा तनु (6 अ ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्राथमिक विभाग से आदिना शाकिर (2 अ ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए तथा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपप्राचार्या ‘अंजू सिंह’ ने बताया, ‘असुरक्षित खानपान की चीज़ों के सेवन से सेहत संबंधी कई सारी बीमारियां पनपती हैं। ऐसे में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मकसद हर एक व्यक्ति को पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान करना तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज को इसके प्रति जागरूक करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img