Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

Education: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के शक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई​ दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। अब परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक की आशंकाओं ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया। सरकार ने अब मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है।

CBI करेगी पेपर लीक की जांच

NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में परीक्षा को जारी रखना संभव नहीं था।

एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा की नई तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और चैनलों के जरिए जारी की जाएगी।

राजस्थान से सामने आया मामला

NEET परीक्षा के बाद राजस्थान से कथित पेपर लीक का मामला सामने आया था। कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ एक कथित “गेस पेपर” मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते बताए गए।

इसके बाद 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया गया।

गेस पेपर में 410 सवाल होने का दावा

राजस्थान SOG के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने कहा कि जांच फिलहाल उस कथित गेस पेपर पर केंद्रित है, जो परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटा गया था।

बताया गया कि गेस पेपर में करीब 410 सवाल थे, जिनमें से लगभग 120 सवाल केमिस्ट्री विषय से जुड़े थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह पेपर परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच पहुंच चुका था।

NTA ने सुरक्षा व्यवस्था का किया था दावा

विवाद बढ़ने के बाद NTA ने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बताया था। एजेंसी के अनुसार:

  • प्रश्नपत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों से भेजे गए थे
  • पेपर पर यूनिक और ट्रैसेबल वॉटरमार्क मौजूद थे
  • परीक्षा केंद्रों की निगरानी AI आधारित CCTV सिस्टम से की गई
  • सभी छात्रों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन हुआ
  • केंद्रों पर 5G जैमर लगाए गए थे

इसके बावजूद पेपर लीक की आशंका खत्म नहीं हो सकी।

23 लाख छात्रों पर असर

इस साल NEET UG 2026 परीक्षा में देशभर से करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल है। अब सभी की नजरें नई परीक्षा तिथि और CBI जांच पर टिकी हुई हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: सरधना के रार्धना गांव निवासी विवेक...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here