Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अवैध होटल के मोबाइल टावर से नेहरू रोड बना डेंजर जोन

  • छत पर लगे टावर के सुरक्षा मानकों से छेड़छाड़ से आसपास की आबादी पर मंडराया बड़ा खतरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन के नेहरु रोड इलाके में अवैध रूप से बनाए जा रहे होटल की बिल्डिंग पर लगे टावर ने आसपास के घरों को डेंजर जोन में तब्दील कर दिया है। आरोप है कि अवैध होटल के निर्माण के दौरान मोबाइल टावर के सुरक्षा उपायों से छेड़छाड़ की गयी है। टावर की सुरक्षा के जो पुराने उपाए थे, जानकारों का आरोप है कि अवैध होटल के लिए उनके मानकों को तार-तार कर दिया गया है, जिसकी वजह से होटल की बिल्डिंग की छत पर लगे टावर को आसपास रहने वाले घरों के लिए खतरा माना जा रहा है। लोगों ने तो यहां तक आशंका व्यक्त की है नेहरू रोड की जिस मकान को होटल में तब्दील किया गया है,

उसमें निर्माण कार्य के दौरान बडेÞ स्तर पर जो निर्माण टावर के बेस के लिए अनिवार्य माने जाते हैं उनमें भी बड़ा बदलाव कर दिया गया है। इस मकान की कई दीवारों व कमरों को हटाकर होटल के लिए हॉल तैयार किए गए हैं। कमरों और दीवारों को हटाना टावर के लिए घातक साबित हो सकता है और इसके चलते आंधी तूफान आने की स्थिति में इस टावर के आसपास के मकानों पर गिरने की आशंका जतायी जा रही है। यदि वाकई ऐसा हो गया तो अवैध होटल की वजह से संभावित टावर हादसे में हताहतों की संख्या काफी बड़ी भी हो सकती है। तकनीकि जानकार तो यहां तक आशंका जता रहे हैं कि टावर होटल पर भी गिर सकता है, यदि ऐसा हुआ तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

एक्सईएन है तो अवैध निर्माण की भी छूट

नेहरु रोड पर होटल के अवैध निर्माण के पीछे गाजियाबाद प्राधिकरण के एक एक्सईएन का नाम बार-बार लिया जा रहा है। मेरठ विकास प्राधिकरण के स्टॉफ में भी इसको लेकर खासी चर्चा है कि एक्सईएन की वजह से मेडा के उच्च पदस्थ अफसर कार्रवाई के लिए हाथ खोलने के बजाए हाथ बांध कर खडेÞ हो गए हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तो दूर की बात इस अवैध होटल पर एक दिन या एक घंटे के सील तक नहीं लगायी गयी।

या फिर यह मान लिया जाए कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के एक्सईएन का खौफ इतना है कि मेडा अफसर कार्रवाई तो दूर की बात अवैध होटल का निर्माण रोकने के लिए नेहरु रोड पर जाने तक का साहस नहीं जुटा रहे हैं। मेडा के कई अधिकारियों से इस अवैध होटल को लेकर जब बात की गयी तो वो पीछा छुड़ाते नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img