Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

भारत-नेपाल के बीच और अधिक मजबूत होंगे संबंध: नेपाल नरेश राजा ज्ञानेंद्र

  • हरिद्वार के होटल गॉडविन में रुके हैं नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह शाह
  • कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों की भलाई के लिए मॉ गंगा से प्रार्थना करता हूं

जनवाणी ब्यूरो

हरिद्वार: नेपाल के आखिरी राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह शाह रविवार को हरिद्वार में चल रहे कुंभ उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे। राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम सिंह शाह हरिद्वार के गॉडविन होटल में रुके हैं। बता दें कि रविवार को हरिद्वार पहुंचने के बाद राजा ज्ञानेंद्र ने दक्षिण काली पीठ मंदिर में श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

उन्होंने काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। राजा ज्ञानेंद्र कुंभ के अवसर पर पहली बार हरिद्वार पहुंचे हैं। उनके हरिद्वार पहुँचने पर गॉडविन होटल के कर्मचारियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। राजा ने उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने गॉडविन होटल में जनवाणी संवाददता से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे आमंत्रित करने के लिए में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी को धन्यवाद देना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र देवभूमि एक शांतिप्रिय स्थान है।

भारत और नेपाल के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे। राजा ने आगे कहा कि मैं कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में लोगों की भलाई के लिए माँ गंगा से प्रार्थना करता हूं। मंगलवार को योग गुरु स्वामी रामदेव से भी नेपाल नरेश मुलाकात करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img