Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

शराब के लिए नेपाली नौकर की ईंट से पीटकर हत्या

  • हैरत: हत्या के बाद रात भर लाश के पास ही रहा हत्याभियुक्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शराब के एक पव्वा के विवाद में कोल्ड स्टोर के अंदर कर्मचारी की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात 12 बजे के करीब साथी कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव के साथ रात भर मौजूद रहा। कोल्ड स्टोर के मैनेजर की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के बाद भी आरोपी कोल्ड स्टोर में मौजूद रहा। नशा उतरने पर सुबह ही हत्यारोपी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोल्ड स्टोर के मैनेजर की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया।

शहर के लालकुर्ती थाना के छीपी टैंक निवासी अमित शर्मा का लोहियानगर के हापुड़ रोड स्थित हाजीपुर में जीडी कोल्ड स्टोर है। यहां पर काजीपुर निवासी मोहर सिंह बतौर मैनेजर तैनात है। इसी कोल्ड स्टोरेज में नौकर किशन काम करता है। किशन नेपाली के साथ एक अन्य नौकर मयंक सैनी पुत्र सुरेन्द्र निवासी हरिसिंहपुर हापुड़ भी यहां काम करता है। बताया गया कि दो दिन पहले दोनों के बीच शराब के पव्वे को लेकर झगड़ा मारपीट हुई थी, लेकिन अन्य कर्मचारियों ने उनके बीचबचाव कराकर समझौता कर दिया था।

शुक्रवार को उन्हें काम पर आना था, लेकिन वो कोल्ड स्टोरेज नहीं पहुंचे। शाम को किसी ने बताया कि दोनों शराब पार्टी कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों ने जमकर शराब पी। नशे में किशन नेपाली वही चारपाई पर लुढ़क गया। आरोप है कि सोते हुए किशन नेपाली पर नशे में धुत मयंक ने ईंट उठाकर उस पर अनगिनत वार किए। किशन नेपाली नशे में डूबा हुआ था। वह उठ तक नहीं सका और चारपाई पर उसके प्राण निकल गए। मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या करने के बाद भागा नहीं

इंस्पेक्टर लोहिया नगर ने बताया कि हत्या करने के बाद मयंक इतना ज्यादा नशे में था कि वो भी कुछ देर बाद वहीं पर गिर पड़ा। वह भागने की हालत में नहीं था। सुबह जब मजदूर काम पर आए तो उन्होंने किशन नेपाली को मरा हुआ था। उसका चेहरा कुचला हुआ था। उन्होंने मयंक से पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

एक पखवाड़े में शराब ने करायी तीन हत्याएं

शराब को लेकर शहर में हत्या की यह तीसरी वारदात है। तीनों वारदात बीते एक पखवाड़े के दौरान हुई हैं। हत्या की पहली वारदात 26 सितंबर को सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट एरिया में 510 वर्कशॉप के समीप हुई। जहां फास्ट फूड कार्नर लगाने वाले युवक सचिन प्रजापति की जिन दोस्तों के साथ वह शराब पी रहा था उन्होंने र्इंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उन्होंने शव को सड़क पर पेट्रोल छिड़कर कर जला दिया। हत्या की दूसरी वारदात मेडिकल थाना के तेजगढ़ी में हुई, जहां शराब लाने से मना करने पर दोस्त ने र्इंट से पीट-पीटकर दोस्त की जान ले ली थी। अब तीसरी वारदात बीते शुक्रवार को जीडी कोल्ड स्टोरेज हाजीपुर में हुई, जहां नेपाली नौकर किशन की र्इंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

जंगल में मिले युवक के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

सरधना: बेगमाबाद गांव के जंगल में मिले युवक के शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त कराने में सफल नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि बीती 9 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र के बेगमाबाद गांव के जंगल में हरबीर के बाग के निकट नलकूप के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया था।

उसके पास एक जहर का पैकेट, गांजे का पैकेट, बीड़ी का बंडल आदि सामान पड़ा था। देखने में प्रतीत हो रहा था कि युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। तब से अभी तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पा रही है।

जिसके कारण युवक के मौत की गुत्थी भी सुलझती नजर नहीं आ रही है। अब पुलिस ने शव के फोटो आसपास के जिलों में भेजे हैं। ताकि शव की शिनाख्त हो सके। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का कहना है कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

हत्या या हादसा, मिठाई कारोबारी का शव नाले में मिला

मेरठ: सिविल लाइन के प्रगति नगर निवासी हलवाई का शव नाले से मिलने पर सनसनी फैल गयी। परिजन तीन दिन से उनकी तलाश कर रहे थे। विगत 17 अक्तूबर की रात को वह दुकान बंद कर घर के लिए चले थे, लेकिन घर नहीं पहुंच सके। शनिवार शाम आईटीआई नाले से उनका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस के अनुसार, प्रगति विहार निवासी प्रवीण शर्मा पेशे से हलवाई थे और जेलचुंगी के पास शर्मा स्वीट्स के नाम से दुकान चलाते थे। 17 अक्टूबर को दुकान बंद करने के बाद वह घर के लिए चल दिए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। पूरी रात परिजनों ने इंतजार किया। जब कुछ पता नहीं चल पाया तो 18 अक्टूबर की सुबह वह सिविल लाइन थाने आ गये और प्रवीण शर्मा के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

शनिवार शाम किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आईटीआई गेट के बाहर नाले में किसी का शव पड़ा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने लापता प्रवीण के परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया। जैसे ही परिवार ने शव देखा, वह बिलख-बिलख कर रोने लगे। शव तीन दिन से लापता प्रवीण शर्मा का ही था। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी आ गयी। शुरूआती छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।

फोन पर सुनी थी झगड़े की आवाज

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। परिवार से पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रवीण ने 17 अक्टूबर की रात मां जगवती का फोन किया था। फोन पर बात करते समय पीछे किसी से झगड़े की आवाज आ रही थी। इसके बाद प्रवीण का फोन बंद हो गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो कई कैमरे में प्रवीण दिखाई दिया, लेकिन घर नहीं लौटा। शुक्रवार को प्रवीण की बाइक भी आईटीआई के पास से लावारिस अवस्था में मिली थी।

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

दौराला: सिवाया फाटक के पास शनिवार दोपहर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजा गया है। आसपास के गावों से भी जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img