जनवाणी संवाददाता |
नगीना: मंगलवार को करीब 11बजे मौहल्ला कायस्थ सराय स्थित डूडा कॉलोनी के निकट एक कुत्ता गंदे नाले से नवजात शिशु के शव को निकालकर शव को मुंह में दबाए खींच कहीं ले जाने लगा। मोहल्ले वाले यह नजारा देखकर भौचक्के रह गए मोहल्ले वालों के शोर मचाने पर कुत्ता शिशु के शव को छोड़कर भाग गया तथा घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गये। मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

