Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मतदाताओं के लिए नई सुविधा, अब सीधे कॉल करके बीएलओ से पा सकते हैं जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: चुनावी तैयारियों के बीच मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई सुविधा शुरू की है। ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सेवा के तहत अब कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे बात करने के लिए कॉल बुक कर सकता है। यह सुविधा मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने, संशोधन और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित किसी भी जानकारी या मदद के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता

voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECINET ऐप के जरिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए पहले मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉग-इन कर ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ विकल्प चुनें और अपना EPIC नंबर या रेफरेंस नंबर डालकर संबंधित बीएलओ की जानकारी प्राप्त करें। इसके बाद ‘रिक्वेस्ट कॉल बैक’ पर क्लिक करने पर बीएलओ 48 घंटे के भीतर संपर्क करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती या समस्या होने पर तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें, ताकि चुनाव से पहले सभी जानकारियां सही हों और किसी को असुविधा न हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img