Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हादसे रोकने को ई-रिक्शा के लिए नया नियम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए ईरिक्शा में सवारियां बैठाने के लिए नए नियम तय कर दिए गए हैं। नए नियम के लिए ई-रिक्शा चालकों को 10 जनवरी तक का वक्त दिया गया है। यह सारी कवायद आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए की जा रही है।

इस नियम के लागू होने के बार ईरिक्शा में केवल बाएं साइड से सवारियों को बैठाया व उतारा जाएगा। दाहिने साइड से सवारियों को उतारने या चढ़ाने पर सख्ती से रोक रहेगी। इतना ही नहीं दाहिने साइड से कोई सवारी न उतरे न चढेÞ इसके लिए सभी ई-रिक्शा चालकों से कहा गया है कि दाहिने साइड पर जाल लगवा दें। पिछले कुछ समय के दौरान होने वाले सड़क हादसों के अध्ययन से पता चला है कि जो सवारियां दाहिने साइड से उतरती हैं वो हादसों का शिकार होती हैं।

इस साइड से सवारियों का उतरना जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे हादसों को रोकने के लिए ही यातायात पुलिस की ओर से सुरक्षा उपायों के तहत यह व्यवस्था करायी जा रही है। इसका पालन न करने वाले ईरिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो सुरक्षात्मक आदेशों का पालन नहीं करेगा उनकी ईरिक्शा सीज किए जाने के अलावा चालान भी किया जाएगा।

10 जनवरी के बाद ईरिक्शा चालकों के लिए एक अभियान शुरू किया जाएगा ताकि हादसों में कमी आ सके। जो नहीं मानेगा उसकी ईरिक्शा सीज करने के अलावा चालान भी किए जाएंगे।
                                                                    -जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक 
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img