जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मुजफ्फरनगर की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया है। एक महत्वपूर्ण बैठक में, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे, डॉ. यश अग्रवाल को अध्यक्ष और अभिषेक गौड़ को सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. ईश्वर चंद्रा को सौंपी गई है।
मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए भी अग्रिम तौर पर अध्यक्ष पद हेतु डॉ. पंकज सिंह का चुनाव किया गया, जो सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व IMA अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने की, जबकि संचालन डॉ. मनोज काबरा ने कुशलतापूर्वक संभाला। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के दौरान IMA द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित सभी चिकित्सकों ने भरपूर सराहना की और तत्कालीन कार्यकारिणी को बधाई दी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. एसी गुप्ता, डॉ. आर एस गोयल, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. डीएस मलिक, डॉ. अशोक, डॉ. UC गौड, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ गोयल, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. संजीव जैन, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. असरार, डॉ. अश्वमेघ बालियान, डॉ. मयंक अरोरा, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. सुमित, डॉ. विकास, डॉ. सुजीत, डॉ. तनेजा, डॉ. आमोद, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अनुभव जैन, डॉ. अभिनव, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. शेफाली सिंह, डॉ. अनीता, डॉ. निशा मालिक, डॉ. रेनू और डॉ. दीपशिखा जैन, डॉ. शिल्पी सहित कई अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले के चिकित्सकों में हर्ष का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि नई टीम उनके हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी करेगी।

