Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

डाहर गांव के मस्जिद प्रकरण में नया मोड़

  • परिवार सहित गांव छोड़ने के और संपत्ति बेचने के पोस्टर किए चस्पा

जनवाणी संवाददाता |

सरुरपुर: डाहर गांव के मस्जिद प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है, मस्जिद के रास्ते की ओर गेट लगाने का प्रयास करने वाले हिंदू समाज के रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने घर के बाहर पोस्टर लगाते हुए मुस्लिम, ग्राम प्रधान व पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से गांव छोड़कर जाने का ऐलान करते हुए सारी संपत्ति बेचने का पोस्टर घर के बाहर चस्पा किया है।

इसे लेकर फिलहाल जहां गांव में एक बार फिर माहौल में तल्खी बढ़ गई है। वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि डाहर गांव में मस्जिद के रास्ते की ओर गांव के ही सरदार सिंह पुत्र स्वर्गीय भंवर सिंह जो रिटायर्ड पुलिसकर्मी है उसने दरवाजे खिड़की आदि लगा लिए थे। लेकिन हरकत में आई पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए गेट आदि बंद करा दिए थे। जिसके चलते गांव में कई दिन तक भारी पुलिस बल व पीएसी भी तैनात रही थी और सांप्रदायिक माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

इस प्रकरण के बाद बजरंग दल ने हिंदू संगठन ने गांव में महापंचायत करके उत्पीड़न रोकने की भी मांग की थी। इसी प्रकरण में सरूरपुर थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह को भी कुर्सी की बलि देनी पड़ी थी।उसके बाद से मामला दबा हुआ था, लेकिन अब गुरुवार को एक बार फिर मामले में उस समय नया मोड़ आ गया। जब सरदार सिंह ने घर के बाहर पोस्टर लगाते हुए उस पर लिख दिया कि वह गांव के मुस्लिम, ग्राम प्रधान प्रवीण के आतंक व पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न से तंग होकर गांव छोड़ रहे हैं और परिवार सहित गांव से जा रहे हैं।

साथ ही गांव में अपनी सारी चल अचल संपत्ति को भी बेच रहे हैं। इस पोस्टर चस्पा होने के बाद से गांव में एक बार फिर माहौल में तल्खी आ गई है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सामान्य पुलिस से बात की गई तो ने बताया कि मामला संज्ञान में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img