Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर नया अपडेट, पहला पोस्टर किया शेयर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। ये दोनों स्टार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है।

दरअसल, ये फिल्म अब अगले साल 2023 में रिलीज होगी। हालांकि, इस बात की जानकारी पहले भी सामने आई थी लेकिन अब कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इस जानकारी को शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का पहला पोस्टर भी शेयर किया है।

तमिल और हिंदी में होगी रिलीज

कटरीना कैफ ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों हाथों में ड्रिंक का गिलास दिखाई दे रहा है।

चीयर्स वाले अंदाज में दोनों हाथ में गिलास नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों गिलास टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कटरीना कैफ ने फिल्म का जो पहला ‘मेरी क्रिसमस’ पोस्टर शेयर किया है, उस पर लिखा है कि फिल्म तमिल और हिंदी में साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे!

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का डायरेक्शन श्रीराम राघवन कर रहे हैं

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का डायरेक्शन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के अलावा फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ और फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी। कटरीना कैफ पिछली बार फिल्म ‘फोन भूत’ में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img