Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन में नया अपडेट, सिंगापुर पुलिस ने भारत भेजी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। असमिया गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन की जांच जारी है। इस मामले में नई जानकारी मिली है कि सिंगापुर पुलिस ने गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक निष्कर्षों की कॉपी भारत को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद भारत में जांच में और तेजी आएगी और मामले की स्पष्टता सामने आएगी।

सिंगापुर पुलिस ने जनता को दी सलाह

गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद से ही उनकी मौत की जांच की जा रही है। इस मामले मे आए दिन बड़ी अपडेट आ रही है। अब एक जानकारी सामने आई है कि सिंगापुर पुलिस बल ने दिवंगत गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारतीय उच्चायोग को भेज दी है। बताया गया कि भारत की तरफ से इसकी मांग की गई थी। इसके अलावा सिंगापुर पुलिस ने जनता को सलाह दी कि वे गायक के सम्मान में, उनकी मृत्यु की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या चित्र साझा न करें।

कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही असम की अदालत ने सिंगर की मौत के मामले में बैंड के सदस्यों शेखरज्योति और अमृतप्रभा महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

कब हुआ था निधन

जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते वक्त रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। इस खबर ने सभी को चौंका दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img