Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

दो विकेट पर 150 रन के पार न्यूजीलैंड, रवींद्र-मिचेल का अर्धशतक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज रविवार को विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। यह इस संस्करण का 21वां मुकाबला है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र शानदार लय में हैं। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड की टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

मिचेल का अर्धशतक
रचिन रवींद्र के बाद डेरिल मिचेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। उनकी शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 138/2 है।

रवींद्र-मिचेल के बीच शतकीय साझेदारी
रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज अच्छी गति से रन बना रहे हैं। रवींद्र का अर्धशतक हो चुका है और मिचेल इसके करीब हैं। भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी के सामने बेअसर साबित हुए हैं। 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 128/2 है।

रवींद्र का अर्धशतक
रचिन रवींद्र ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और इस मैच में भी शानदार लय में दिख रहे हैं। उनकी शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड की टीम अच्छी स्थिति में आ गई है।

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने कुलदीप यादव के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की है। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 107/2 है।

रवींद्र-मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है।

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र ने अच्छी साझेदारी की है और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर ले जा रहे हैं।

पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 34/2
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। भारत के लिए तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शमी और सिराज ने एक-एक विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
19 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद शमी ने विल यंग को बोल्ड किया। यंग ने 27 गेंद में 17 रन बनाए। रचिन रवींद्र के साथ डेरिल मिशेल क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत
न्यूजीलैंड की टीम ने धीमी शुरुआत की है। आठ ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 19/1 है। डेवोन कॉन्वे आउट हो चुके हैं। विल यंग के साथ रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड को पहला झटका
चौथे ओवर में नौ के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। सिराज ने डेवोन कॉन्वे को स्क्वायर लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। यह कैच काफी लो था और श्रेयस ने बेहतरीन अंदाज में लपका। फिलहाल विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है। सिराज का चौथा ओवर विकेट मेडन रहा।

कॉन्वे-यंग क्रीज पर
तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए नौ रन बना लिए हैं। पहले ओवर में बुमराह ने कोई रन नहीं दिया था। इसके बाद सिराज के दूसरे ओवर में पांच रन और फिर बुमराह के तीसरे ओवर में चार रन आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img