Monday, February 9, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नवागत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन्स व शाखाओं का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सोमवार को नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स सहित जनपद की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों और शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, अनुशासन और समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।निरीक्षण के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था का उद्देश्य बेहतर सेवा के साथ अनुशासन कायम रखते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है।

साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले में समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और प्रत्येक शिकायतकर्ता को कार्रवाई की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर भी जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा नियम और कानून के अनुरूप उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...

ये सरेंडर…सरेंडर क्या है?

मोदी जी के विरोधियों की यही बात हमें अच्छी...

गेमिंग की लत युवाओं को पहुंचा रही मौत तक

कौनसी तरकीब अपनाई जाए, जिससे बच्चें फिर से अपने...

कहां जा रहे गुमशुदा लोग?

हाल ही में दिल्ली में 807 लोगों के लापता...

Sharad Pawar: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में परेशानी, पुणे अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here