Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

जेवरात लेकर फरार हुई नवविवाहिता गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समीपवर्ती गांव सिंभालका से जेवरात लेकर फरार हुई नवविवाहिता को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शामली कोतवाली के गांव सिंभालका निवासी पिंकू उर्फ सुरेंद्र पुत्र प्रकाशचंद की शादी मोनी पुत्र किरणपाल निवासी गांव मलकपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ हुई थी।

शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता मोनी अपने ससुरालीजनों को 25/26 दिसंबर की रात में नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर अपने पूर्व प्रेमी अंकित पुत्र जगदेव निवासी ग्राम बावली पट्टी के साथ फरार हो गई थी।

इस मामले में पिंकू के भाई विजेंद्र ने 26 दिसंबर को थाना कोतवाली शामली पर तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तुरंत ही कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद गुरुवार को शामली कोतवाली पुलिस ने नवविवाहिता मोनी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लापरवाही पर लेखपाल के निलंबन के आदेश

गांव खोडसमा में खसरा नंबर 415 नवीन परती की भूमि पर गांव निवासी आशू, शराफत पुत्र अलीशेर नौशाद, नवाब द्वारा अवैध कब्जा कर बरामदा व मकान का निर्माण कर दिया। जिसकी ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार शामली के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम द्वारा जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने घोर लापरवाही मानते हुए लेखपाल राजू गोयल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मणि अरोरा ने बताया कि मैं छुट्टी पर थी डाक में आदेश आया होगा। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img