Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

गन्ना समिति की बैठक के दौरान फायरिंग में दो मौत की खबर

  • बांड काटने पर प्रधान और भावी प्रत्याशी में हुआ विवाद

जनवाणी संवाददाता |

कांधला/शामली: गन्ना समिति की बैठक में बांड काटने को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। संवाददाता ने जानकारी दी है कि फायरिंग में प्रधान पद के भावी प्रत्याशी समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव समेत तमाम पुलिस बल ने पहले नर्सिंग होम और बाद में गांव खंद्रावली में पहुंचकर घटना की जानकारी की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शनिवार को शामली जनपद के कस्बा कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में गन्ना समिति की बैठक चल रही थी। इसी दौरान गन्ना बांड काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें प्रधान पद के भावी प्रत्याशी करमबीर पुत्र सहसपाल व राहुल पुत्र रजनीश को गोली लग गई।

60 9
फाइल फोटो।

आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को शामली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि करमबीर को मेरठ रैफर कर दिया। बाद में करमबीर की भी मेरठ जाते समय मौत हो गई। करमबीर गांव में आगामी समय में होने वाली प्रधान पद के लिए भावी प्रत्याशी था।

61 8
फाइल फोटो।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शामली के नर्सिंग होम में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बाद में गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव का कहना है कि गन्ना से संबंधित गांव में मीटिंग होनी थी जिसके स्थान को लेकर विवाद हो गया।

जिसमें फायरिंग हो गई और दो लोगों को गोली लगी है। एक युवक की शामली में ही मौत हो गई जबकि दूसरे को मेरठ रैफर किया गया। बाद में उसकी भी मौत होना बताया गया है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img