
देश की कई नामचीन महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने ‘अयोध्या के संतों’ के ‘मुखर समर्थन’ के बावजूद आगामी पांच जून को वहां के रामकथा पार्क में आगामी पांच जून को प्रस्तावित ‘देश भर के संतों की’ जनचेतना महारैली अचानक स्थगित क्यों कर दी, इस सवाल के जवाब में कई कारण गिनाए, स्वीकार किए और नकारे जा सकते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें समर्थन को लेकर धर्मसत्ता और पितृसत्ता का जैसा गठजोड़ सामने आया, उससे विचलित तो हुआ जा सकता है लेकिन इनकार नहीं किया जा सकता।