Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

एनएचएआई ने साइकिल पर निकाली यातायात जागरूकता रैली

  • जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट से किया हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: यातायात जागरूकता को लेकर एनएचएआई की टीम के द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता साइकिल रैली का शुभारम्भ किया।

एनएचएआई की साइकिल जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। गाड़ी चलाते हुए सीट बैल्ट का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन चलाते हैलमेट अवश्य लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें।

ट्रैफिक सिग्नल का अवश्य पालन करें। यात्री सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा लाइन का ही प्रयोग करें। नशीली वस्तुओं का सेवन करके वाहन न चलाएं।

इस अवसर पर एआरटीओ मुंशीलाल संदीप कुमार गिरजेश त्रिपाठी संबंधित एनएचआई के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वाहन चालकों को दिया आनलाइन प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा परिवहन विभाग के कार्यालय में चालकों को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। चालकों को बताया गया कि दुर्घटनाओं की दिशा में किस प्रकार प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है।

रॉन्ग साइड साइड और रिफ्लेक्टर टेप न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही, सीट बैल्ट और हैलमेट के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एआरअीओ मुंशीलाल, पीटीओ एवं अन्य स्टॉफ के कर्मचारी उपस्थित रहै।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img