- मौसम में परिवर्तन अभी जारी, रहेगा उतार-चढ़ाव
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: रविवार को दिन का मौसम बदला बदला हुआ दिखाई दिया आसमान पर हल्के बादल बीते और धूप के चलते तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिस कारण से मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। उससे अभी गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।
बारिश के चलते वेस्ट यूपी में तापमान लुढ़क कर 26 डिग्री पर आ गया था, लेकिन मौसम थोड़ा साफ हुआ तो तापमान है। फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे तापमान बदल रहा है और गर्मी का असर भी दिन में दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह पहले पढ़ रही ऐसी गर्मी तो नहीं है, लेकिन फिर भी मौसम बारिश के बाद से काफी बदल गया और सुकून भरा मौसम चल रहा है।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री में रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बारिश 1.7 मिमी रिकॉर्ड की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सितंबर माह में हुई इस बारिश से काफी राहत मिली है।
यह बारिश जहां गर्मी के हिसाब से अच्छी हैं। वहीं फसलों के लिए भी काफी लाभकारी है। अभी आने वाले दिनों में भी जाते हुए मानसून की एक बारिश हो सकती है। जिससे थोड़ी और राहत मिल सकती अभी तापमान दिन और रात का सामान्य से नीचे ही रहेगा।

