नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री निमरत कौर बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं, उन्होंने लंच बॉक्स, एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों में काम कर अपने किरदार से सभी का मन जीत लिया है। अब हाल ही में निमरत ने अपने पिता की जंयती मनाई है। इस मौके पर उन्होंने एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है। जहां इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले फैल रही है।
अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया
दरअसल, निमरत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने तस्वीर साझा कर लिखा, आज, मेरे पिता की 72वीं जयंती पर पापा के गृहनगर श्री गंगानगर, राजस्थान के 12 और वीर शहीदों को समर्पित एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन करके हमारे परिवार का एक बड़ा सपना सच हो गया। इन सभी सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाए और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी जाए।’
पोस्ट के बाद निमरत की तारीफें की जा रही
निमरत ने आगे लिखा, “हमारे परिवार के इस सपने को साकार करने के लिए नागरिक प्रशासन और अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे सैन्य परिवार के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता। जय हिन्द। अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफें की जा रही है।”
Today, on my father’s 72nd Birth Anniversary, a long term dream for our family came true by inaugurating a war memorial created dedicated to him and 12 other gallant martyrs all hailing from Papa’s hometown Sri Ganganagar, Rajasthan. May the supreme sacrifice of all these… pic.twitter.com/2YRFwXlDtZ
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) October 25, 2024
यूजर दे रहे ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, ‘निमरत ने यह काम बहुत ही अच्छा किया है। पिता की जयंती पर इससे अच्छा कोई और तोहफा नहीं हो सकता था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘निमरत कौर ने इस स्मारक का उद्घाटन कर यह साबित कर दिया है कि वह शहीदों के परिवार के लिए गहरी संवेदना रखती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘निमरत कौर दिल से काफी अच्छी हैं। यह एक अच्छा कदम था।’
अब कौन सी फिल्म में आएंगी नजर?
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ और ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ की सफलता के बाद, निमरत अपने अगले प्रोजेक्ट, सेक्शन 84 के लिए कमर कस रही हैं, जो कि महानायक अमिताभ बच्चन की एक कोर्टरूम ड्रामा है और इसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है, जो कि टीई3एन में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह आगे स्क्रीन पर क्या लेकर आएंगी।

