Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

जेडीयू की बैठक में नीतीश चुने गए विधायक दल के नेता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पटना में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में शुरू हो चुकी है। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं, इसके अलावा जेडीयू, हम और वीआईपी के सभी विधायक भी सीएम आवास पहुंच चुके हैं।

इस बार चुनाव में एनडीए में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी के 125 विधायक चुने गए हैं। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

इससे थोड़ी देर पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी नेता सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक कार में सवार होकर सीएम आवास पहुंचे। यहीं पर एनडीए की मीटिंग हो रही है।

एनडीए की मीटिंग से पहले पटना में जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार का फिर से बिहार का सीएम बनना पक्का हो गया है।

इस बीच एनडीए की मीटिंग से पहले बीजेपी के विधायकों की मीटिंग हुई। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को भी पहुंचना था, लेकिन वे इसमें नहीं पहुंच पाए।

राजनाथ सिंह बाद में पटना पहुंचे हैं। पटना में राजनाथ सिंह एनडीए की विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। सुशील मोदी भी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेता स्टेट गेस्ट हाउस चले गए हैं। इस बार बीजेपी के 74 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

बीजेपी की इस बैठक में कुछ कारणवश पार्टी के नेता के नाम पर चर्चा नहीं हो पाई। इस बीच सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को दिल्ली बुलाया है।

बीजेपी के नेता सुभाष सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में बीजेपी के नेता के नाम पर चर्चा नहीं हो सकती है, लेकिन बीजेपी के नेता चाहते हैं कि बेदाग छवि के नीतीश और सुशील मोदी एक बार फिर से राज्य के सीएम और डिप्टी सीएम बनें।

सीएम पद पर सुभाष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि सीटों की संख्या से इतर राज्य के सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे और बीजेपी इस फैसले पर कायम हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img