- अन्य आरोपी फरार, सात दिन पहले गोली मारकर गला काटा था
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में बीते 23 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी निजामुद्दीन की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने पहले व्यापारी की गर्दन चाकू से काटी, फिर सीने गोली मारी। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सलमान को मंगलवार तड़के पुलिस ने शौकीन गार्डन लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया है।
कुख्यात के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, दो अन्य बदमाश पुलिस की घेराबंदी के बीच फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि सलमान कुख्यात है, पहले भी जेल जा चुका है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सलमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे सलमान अपने दोनों साथियों के साथ एक मकान में छिपा हुआ था। पुलिस पहुंची तो सलमान ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी है। घायल सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से भागे उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।

