Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

विकास कार्यक्रमों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: आयुक्त

  • विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सहारनपुर मंडलायुक्त डा. लोकेश एम. ने शासन की प्राथमिकता व विकास कार्यक्रमों के उच्च स्तरीय अनुश्रवण एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। विभाग वार समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देते हुए समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम सर्वप्रथम डेंगू आउटब्रेक/ स्क्रब टायफस के प्रभावी नियंत्रण के निर्देशों के अनुपालन में ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों में की गई कार्रवाई की जानकारी करते हुए नियमित एंटी लार्वा स्प्रे तथा फागिंग, जल जमाव की स्थिति का प्रभावी निस्तारण कराते हुए प्रतिदिन की रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक से महिला अपराध, यातायात व्यवस्था एवं अपराधियों पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने अवगत कराया कि नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्था, पशुओं का ईयर टैगिंग, आश्रय स्थलों पर विद्युत व्यवस्था आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

25 5

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को अभि्यान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी जनपद में अंत्योदय कार्डधारक हैं, सबका नाम यूनिट में प्रोपर है या नहीं उसका सर्वे कराते हुए पात्र को यूनिट में ऐड किये जाने तथा जो अपात्र हैं, उसकी अलग से सूची बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि पेराई सत्र से पहले सभी चीनी मिलों के बाहर के जो सड़क खराब हैं, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि किसानों को कोई दिक्कत ना हो। साथ ही, किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को त्वरित गति देते हुए शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने मंडलायुक्त को अगवत कराया गया कि 230 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 209 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण हो गया है। जिसमें 195 सामुदायिक शौचालय समूह की महिलाओं को हस्तगत करा दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने सामुदायिक शौचालय के पास वृक्षारोपण और प्रोपर साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों के शौचालय, विद्युत कनेक्शन के निर्देश दिए थे, जिस पर डीपीआरओ ने बताया कि विद्युत कनेक्शन की कार्रवाई की जा रही है।

परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास शहरी के लक्ष्य के अनुसार आवास दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यक्रमों को लेकर संबंधित अधिकारी ने बताय ाकि जनपद में समूह से जुड़कर कार्य करने वाली 99 प्रतिशत महिलाएं शिक्षित है, जिसके चलते मंडलायुक्त द्वारा कुछ महिलाओं से नोटबुक पर लिखा कर भी देखा गया। पेयजल योजना के संबंध में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जहां पर कार्य पूर्ण किया है उसको चेक किया जाए। पीडब्ल्यूडी द्वारा वर्तमान में बनाई जा रही 5 सड़कों को मानक के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि 38993 की वृद्धावस्था पेंशन आ गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में 6797 को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा नहरों की साफ-सफाई, चकबंदी विभाग के कार्यों, कृषि विभाग, जिला उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर, एडिशनल कमिश्नर सहारनपुर, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img