Thursday, July 2, 2026
- Advertisement -

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लौटने लगा कांग्रेसियों में विश्वास

  • कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के विस्तार पर हुई चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विश्वास पुन: प्राप्त होने लगा है। हाथरस से लेकर लखीमपुर खीरी और आगरा की घटनाओं में मुख्य विपक्ष की भूमिका में रहते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार को झुकने को मजबूर किया। उक्त विचार शुक्रवार को शामली शहर के विश्वकर्मा नगर स्थित कांग्रेस के पूर्व कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा पिछले दशकों से पार्टी जनता में जो विश्वास खोये हुए थी वो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पुन: प्राप्त होने लगा है। हाथरस से लेकर लखीमपुर और आगरा की घटनाओं में मुख्य विपक्ष की भूमिका में रहते हुए प्रियंका गांधी ने न केवल सरकार को झुकने पर मजबूर किया बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया। सभा में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा पार्टी को छोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा हुई और कांग्रेस में अपनी पूर्ण आस्था, निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्यामलाल शर्मा, धर्मबीर शांडिल्य, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव वैभव गर्ग, पंड़ित राजकुमार शर्मा, ओमबीर उपाध्याय, योगेश भारद्वाज, सोमदेव चौधरी, बाबूखान, ठा. लाखन सिंह, ज्योति प्रसाद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विनोद अत्री, अमित शर्मा डिंपल, सुरेंद्र सरोहा, निषाद सिद्दीकी, आस मोहम्मद, अश्वनी शर्मा, महेशदत्त शर्मा, फुरकान चौहान, धर्मबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी में पंचायत सचिवों की होगी बंपर भर्ती, 13,116 नए पदों के सृजन को मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों...

Weather Update: राजधानी में मानसून की दस्तक, कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार...
spot_imgspot_img