- मेडा को हो रहा राजस्व का भारी नुकसान, आवेदनकर्ता फिर रहे मारे-मारे
- मानचित्रों की फाइल तक अटकी, एनएसएआई भी नहीं दे रहा स्पष्ट जवाब, बढ़ी परेशानी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को एनएचएआई एनओसी नहीं दे रहा हैं, जिसके चलते दर्जन भर से ज्यादा मानचित्र पेंडिंग पड़े हैं। अब टाउन प्लानर ने एक चिठ्ठी एनएचएआई को लिखी हैं, जिसमें कहा है कि मेडा के मानचित्र लटके हुए हैं, जिससे दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में मेडा को राजस्व का भी नुकसान हो रहा हैं, लेकिन यहां पर मानचित्र स्वीकृति का आवेदन करने वाले परेशान घूम रहे हैं।
करीब 15 मानचित्र की एनओसी के लिए एनएचएआई को आवेदन किया गया हैं। ये सभी मानचित्र के लिए एनएचएआई ने एनओसी नहीं दी हैं। इसका कोई जवाब ही नहीं दिया हैं, जिसके चलते ये सभी एनओसी नहीं मिलने पर मानचित्र लटक गए हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण के मानचित्र रुके पड़े हैं। ऐसे में आवेदनकर्ता बार-बार मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे के पास चक्कर लगा रहे है।
अब प्राधिकरण उपाध्यक्ष की तरफ से एक रिमाइंडर पत्र जारी किया गया हैं। कहा गया है कि एनओसी नहीं दी जा रही हैं, जिससे मानचित्रों की फाइल लटकी हुई हैं। पत्र में कहा गया है कि एनओसी को तत्काल उपलब्ध कराया जाए, जिसके चलते मेरठ विकास प्राधिकरण के तमाम मानचित्र रुक गए हैं। कई कार्य जनपद में चल रहे हैं। इसके चलते निर्माणकर्ता ने मेरठ विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवेदन इस वजह से रुक गया कि कोई एनओसी नहीं दी है।
अब लंबे समय से पेंडिंग एनओसी मिलेगी या फिर नहीं, लेकिन इसी तरह से प्रशासन के स्तर पर भी कुछ एनओसी पेंडिंग चल रही हैं। वहां से भी एनओसी मेडा को नहीं मिल रही हैं। अब कुछ लोगों ने एनओसी नहीं मिलने पर अवैध ही बिल्डिंग बना दी हैं, उसमें काशी में कई फैक्ट्रियों का भी निर्माण शामिल हैं। बता दे कि तीन मंडप और एक बड़ा हॉस्पिटल गढ़ रोड पर बनाया जाना हैं, जिनके मानचित्र स्वीकृति के लिए मानचित्र मेडा में डाला गया हैं। इनकी एनओसी एनएचएआई ने नहीं दी हैं।
बेगमपुल से सूरजकुंड तक एलिविटिड रोड का प्रस्ताव
मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण आॅफिस में शहर के कुछ विकास के मुद्दों को लेकर मीटिंग चली, जिसमें कैंट विधायक अमित अग्रवाल व मेडा वीसी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद अधिकारियों के साथ भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर वास्तविक प्लान को देखा। इस प्लान पर यदि कार्य हुआ तो शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा।
बेगमपुल से सूरजकुंड तक 2.5 एलिवेटेड रोड तथा एनएच-58 जटौली से डोरली रुड़की रोड सौफीपुर, लावड़ रोड से डिफेंस कालोनी मवाना रोड, गंगानगर के किनारे से होती हुए किला रोड को क्रॉस करते हुए काली नदी पुल गढ़ रोड तक नॉर्थ रिंग रोड आबू नाले के दोनों ओर 11-11 मीटर चौड़ी सड़क बनाए जाने की योजना का प्लान हैं। इस प्लान पर काम करने के लिए प्राधिकरण अफसरों के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बातचीत की।

इसके अलावा कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के बाद से अंबेडकर रोड व दांतल रोड तक शिव चौक के यातायात वयवस्था सुद्रण करने एवं सौंदर्यीकरण करने की योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष मेडा के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहे। मीटिंग में सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही गंगानगर 45 मीटर चौड़े महायोजना मार्ग के किनारे जनता के सैर सपाटे स्थल के निर्माण कार्य एवं योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

