Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुरकाजी में हुई उत्तर भारत की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

  • एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले पूर्व चेयरमैन मियां नसीम ने कराया आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

पुरकाजी: शनिवार शाम एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले पूर्व चेयरमैन मियां नसीम के रुड़की रोड स्थित नवनिर्मित बैंकट हॉल में नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग मिस्टर मुजफ्फरनगर, मिस्टर फ्रेशर, मिस्टर पुरकाजी, बेस्ट फिजीक इंडिया, प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड से आए हुए बॉडी बिल्डर खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रोग्राम से पहले मिस्टर एशिया चैंपियन देवेंद्र गंगवार, मिस्टर इंडिया आदेश चौहान, और मिस्टर यूपी आलम गोर आदि सभी बॉडीबिल्डर को अपने साथ लेकर क्रार्यक्रम आयोजक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर ने पुरकाजी में रोड शो निकाला जिसे देखकर कस्बे के लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला।

वहीं हजारों की तादाद में युवा बॉडी बिल्डर्स की गाड़ियों के साथ चलते नजर आए और कस्बे में कई स्थानों पर युवाओं ने बॉडीबिल्डरो का फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही बॉडी बिल्डर्स ने अपनी शानदार बॉडी दिखाकर कस्बे वासियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर क्रार्यक्रम आयोजक सैय्यद मुनीर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और गिफ्ट भेट कर सभी को सम्मानित किया और मिस्टर नॉर्थ इंडिया चैंपियन आकाश मलिक निवासी गुड़गांव हरियाणा को 21000 रुपये की नकद धनराशि और बॉडी बिल्डिंग मशीन दी गई। मसल्स मैन जय वीर निवासी नोयडा उत्तर प्रदेश को नकद 15000 की धनराशि दी गई। मिस्टर मुजफ्फरनगर प्रतियोगिता में चैंपियन तंजीम को 11000 रुपये की धनराशि और फर्स्ट रनरअप को 5100 रुपये की धनराशि वे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मिस्टर पुरकाजी प्रतियोगिता में चैंपियन जफर निवासी ग्राम भोजाहेडी को बनाया गया व मसल्स मैन जावेद जोयजा को ट्रॉफी एवं गिफ्ट देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में एसोसिएशन सेक्रेटरी व पुर्व मिस्टर नॉर्थ इंडिया राशिद काजी और एसोसिएशन सेक्रटरी व पुर्व मिस्टर यूपी रिहान जोयजा ने आए हुए सभी बॉडीबिल्डर्स खिलाड़ियों के आराम का व सम्मान का पूरा ख्याल रखकर खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। उत्तर भारत की इस सबसे बड़ी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक बॉडीबिल्डर्स ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल में अध्यक्ष पंकज त्यागी गाजियाबाद, चेयरमैन जजेस कमेटी कामेश्वर त्यागी मुजफ्फरनगर, जनरल सेक्रेटरी तनवीर खान बिजनौर, शाहनवाज अमरोहा, देवेंद्र गंगवार बरेली, शाहनवाज बिजनौर, आदेश चौहान गाजियाबाद डॉक्टर साजिद अली मुजफ्फरनगर आदि ने निष्पक्ष निर्णय देकर सभी खिलाड़ियों को जजमेंट की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन यूपी जज कामेश्वर त्यागी ने किया अपार भीड़ जन समुदाय होने के बावजूद भी पुरे उत्तर भारत से आए हुए सभी दर्शकों ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के आयोजक सैय्यद मुनीर ने अपने संदेश में कहा की पुरकाजी कस्बा हमारा परिवार है। हमारे बुजुर्गो की देश की आजादी में अहम भूमिका रही है और उन्होंने हमेशा जी जान से पुरकाजी की आवाम का सेवा की है।आने वाले समय में पुरकाजी का बच्चा-बच्चा बड़े बुजुर्ग स्वस्थ रहें और अपने स्वास्थ्य की तरफ उनका ध्यान दें इसीलिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिससे समाज में युवाओं के अंदर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा हो और एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके।

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसके लिए जरूरी है कि हमारा युवा नशे से दूर रहे और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बॉडीबिल्डर्स ने सभी युवाओं को फिट इंडिया फिट हिट इंडिया की तर्ज पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश दिया। सैय्यद मुनीर ने कहा कि इसलिए हम लोग भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराते रहेंगे। अंत में अपने घर पर सभी उत्तर भारत से आए हुए सभी खिलाड़ियों एवं ऑफिशल्स के साथ रात्रि भोज करके सभी को विदा कर धन्यवाद किया।

कार्यक्रम मैं उमरदीन सलमानी,इरशाद जोयेजा,नूर आलम, संघ चेयरमैन सालम गोड,अजीम मेंबर,असगर मास्टर, मकसूद खान,जान मोहम्मद छपरा,अनवार प्रधान भैंसारेडी, मास्टर ओमपाल त्यागी, मारूफ त्यागी , हाशिम प्रधान, मोईन अख्तर, इकरार सलमानी,राजा कुरैशी, जोगिंदर पाल,इस्तखार सलमानी,कलीम खान, दिलशाद मलिक,सलामत नेता जी, नदीम शैफ, मोहसिन मलिक,नबी हसन, इल्तफात खान,शोकत अली, सलमान मलिक, उवेश जमील आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img