Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नोवाक जोकोविच कड़े मुकाबले में लोरेंजो को हराकर क्वार्टर फाइनल में

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पहले दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटली के किशोर लोरेंजो मुसेटी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय जोकोविच ने पहले दो सेट 6-7, 6-7 से गंवाने के बाद अगले दो सेट 6-1, 6-0 से जीते और जब वह पांचवें और निर्णायक सेट में 4-0 से आगे चल रहे थे तब 19 साल के मोसेटी ने ग्रोइन की चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया जिससे र्सिबयाई खिलाड़ी रोलां गैरो पर 15वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

सर्बिया के जोकोविक अगले दौर में इटली के ही नौवें वरीय मातियो बेरेटिनी से भिड़ेंगे जिन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर के टूर्नामेंट से हटने पर अंतिम आठ में जगह बनाई। पहले दो सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने जोरदार वापसी की और मुसेटी के चोट के कारण जूझने का पूरा फायदा उठाया। इटली के खिलाड़ी को चौथे सेट में मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा और वह कुछ देर के लिए कोर्ट छोड़कर बाहर भी गए।

जोकोविच ने दो सेट से पिछड़ने के बाद तीसरे सेट में सिर्फ 10 और चौथे सेट में सिर्फ चार अंक गंवाए। उन्होंने आखिरी 13 गेम जीते। जोकोविच दूसरे फ्रेंच ओपन और करियर के 19वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img