Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Meerut News: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या में हत्यारे को आजीवन कारावास

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एकतरफा प्यार में दिनदहाड़े गांव नारंगपुर में युवती की सिर में गोली मारकर हत्या करने पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, 20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में दयाचंद की बेटी शिवानी 19 की गांव में ही 21 मार्च 2022 को दिनदहाड़े कनपटी पर तमंचा सटाकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह गांव में परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। पीड़ित पिता दयाचंद ने गांव के ही राजेश उर्फ राजे पुत्र रामवीर को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद हत्यारोपी राजेश उर्फ राजेश ने 24 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने की। पुलिस ने पांच अप्रैल 2022 को अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। संपूर्ण विवेचना, साक्ष्य, घटनास्थल का निरीक्षण, अभियुक्त का बयान एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग साबित होने पर थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, मेरठ द्वारा निर्णय पारित करते हुए अभियुक्त राजेश उर्फ राजे को आईपीसी की धारा-302 में आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंक्षित किया गया। साथ ही, आईपीसी की धारा 506 में 3 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अदालत में पैरवी में एसपी क्राइम, एसपी देहात, प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, पैरोकार राजेश कुमार, कोर्ट मोहरिर्र अमरीश कुमार व प्रशांत कुमार का सहयोग रहा।

जबरन शादी करना चाहता था राजेश

राजेश उर्फ राजे ने सजातीय शिवानी की हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया था। पुलिस जांच में पता चला था कि राजेश शिवानी से जबरन शादी करना चाहता था जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। शिवानी के अलावा उसका पिता दयाचंद तथा अन्य परिजन शादी को लेकर खिलाफ थे। इससे खफा होकर राजेश ने 21 मार्च 2022 को शिवानी के सिर से तमंचा सटाकर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह गांव में अंजू की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। दुकान पर राजेश पहले से ही खड़ा था। हत्याकांड को अंजाम देकर राजेश फरार हो गया था।

नारंगपुर में मच गया था हड़कंप

शिवानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गांव नारंगपुर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हर ग्रामीण ने राजेश की कड़ी निंदा की थी। ग्रामीणों का यहां तक कहना था कि गांव के गांव तथा बिरादरी में ही विवाहित युवक द्वारा युवती से जबरन शादी करने की जिद करना निंदनीय था।

सावधान! युवक-युवती बनकर फंसा रहे जाल में

इंटरनेट मीडिया पर साइबर ठगी के कई ऐसे खेल चल रहे है, जिन्हें समझना आम आदमी के लिए मुश्किल है। खासतौर पर युवकों को, क्योंकि हर रोज उनके पास हसीन युवतियों के दोस्ती करने के मैसेज आते हैं। अब ऐसे मैसेज से सावधान रहना है, क्योंकि हसीन युवतियों के इंटरनेट मीडिया पर फोटो लाकर शातिर युवक भोले भाले लोगों व युवकों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं, लिहाजा ऐसे मैसेजों से सावाधन रहना है, वरना आप अपनी रकम गंवा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर कभी शेयर में रुपये लगाकर दोगुना करने तो कभी डिजीटल अरेस्ट कर लोगों को डरा धमका कर साइबर ठगी करने के मामले तो प्रकाश में आते रहते हैं, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर एक इन दिनों साइबर ठगी का ऐसा खेल चल रहा है, जिसे खासतौर पर युवक समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि इंटरनेट पर शातिर युवको को आकर्षित करने के लिए युवतियों के हसीन फोटो लगाकर कभी इंस्टाग्राम, कभी फेस बुक तो कभी वाट्सएप पर मैसेज भेज कर दोस्ती करने का झांसा देते हैं। जिसने भी यह आफर स्वीकार किया, वह ठगी का शिकार हुआ।

हाल ही मेरठ में अभी ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन मुजफ्फरनगर में इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। युवकों के अपने जाल में फंसाने के लिए शातिर युवक इंस्टाग्राम व फेस बुक पर युवती की फोटो लगाकर फंसाते हैं। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी जैद ने दौराला के हुफैज को अपने जाल में फंसाकर चार लाख 80 हजार की ठगी की थी, लेकिन कई ऐसे युवक व लोग है, जो लोक लाज के भय से शिकायत नहीं करते हैं। हालांकि साइबर क्राइम के जानकारों का कहना है कि आगरा आदि जिलों में इस तरह के ठगी होती है। उनका कहना था कि पहले तो वीडियो कॉल के माध्यम से युवतियां अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करती थी, लेकिन अब शातिर युवक युवतियों की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर दोस्ती के मैसेज भेज रहे हैं, जिन्हें आज की युवा पीढ़ी समझ नहीं पाती है। साइबर क्राइम पर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि किसी भी अंजान युवक या युवती का दोस्ती करने का मैसेज स्वीकार न करें और न ही किसी अंजान व्यक्ति को अपना पर्सलन डाटा शेयर करें। इंटरनेट मीडिया पर आने वाले हर मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि साइबर ठग ठगी के नए-नए हत्थकंडे अपना रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img